Logo Kalamkar Sign In पूछें लिखें पढ़ें होम

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कलमकार पोर्टल के नियम व शर्तें

  • कलमकार पोर्टल क्या है?

    यह हिन्दी रचनाकारों की एक डायरी की तरह है, जिसमें वे अपने लेख और काव्य रचनाएँ लिखते हैं। इस पोर्टल का उपयोग हिन्दी बोल इंडिया @hindibolindia के कलमकार ही कर सकतें हैं। हमारी टीम ही रचनाकार का चयन कर इस पोर्टल पर पंजीकृत करती है और उनको इसकी सूचना ईमेल पर भेजती है।

  • कलमकार क्या-क्या पोस्ट कर सकते हैं?

    इस पोर्टल पर केवल साहित्य से जुड़ी रचनात्मक प्रस्तुतियाँ आमंत्रित हैं। कहानी, कविता व लेख पोस्ट किया जा सकता है।
    रचना स्वरचित ही होनी चाहिए जो हिंदी में टंकित हो। किसी दूसरे साहित्यकार/लेखक की रचना न पोस्ट करें।
    कविताओं में कम से कम ८ पंक्तियाँ होनी चाहिए; लेख और कहानियों में कम से कम २५० शब्द होने चाहिए। एक पोस्ट मे केवल एक ही रचना पोस्ट करें।

    कलमकार द्वारा पोस्ट की गयी रचना रद्द की जा सकती यदि-
    उसमें मात्राओं की अनेक त्रुटियां हों, एक ही रचना को कई बार पोस्ट किया गया हो
    रचना आपत्तिजनक और विवादास्पद पाई गई; सामाजिक दृष्टि से अश्लील, हिंसा, द्वेष, भ्रम फैलाने वाली रचना प्रतीत हुई

  • क्या सभी रचनाओं को मोडरेट (modrate) किया जाता है?

    प्रकाशन के पूर्व एक बार पोस्ट को चेक अवश्य किया जाता है। इसमें ४ से ४८ घंटों का समय लगता है।
    पोस्ट प्रकाशित होने के पश्चात यदि किसी ने कोई आपत्ति जताई तो उस पोस्ट को रद्द किया जाएगा। ऐसे किसी तथ्य का पता चलने पर इस बारे में होने वाली कानूनी कार्रवाई के लिए कलमकार स्वयं जिम्मेदार होंगे।

  • कलमकार की रचना इस पोर्टल पर कब तक उपलब्ध रहती है?

    कलमकार पोर्टल पर पोस्ट प्रकाशित होने के बाद अधिकतम १५० दिनों तक उपलब्ध रहेगी। इस दौरान उनकी रचनाओं को हिन्दी बोल इंडिया वेबसाइट व फेसबुक पेज @hindibolindia और हिंदकलश- ई पत्रिका में प्रकाशन हेतु चुना जाएगा जहां पर उनकी रचनाएँ लंबे अरसे तक सभी पाठकों के लिए उपलब्ध होंगी।

  • कलमकार कितनी रचनाएँ पोस्ट कर सकतें हैं?

    कलमकार पोर्टल की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए हमने पोस्टिंग पर कुछ नियंत्रण बनाएँ हैं।
    कलमकार एक महीने में केवल २५ रचनाएँ ही पोस्ट कर सकतें हैं। एक सप्ताह में ५ रचना पोस्ट करने की सलाह दी जाती है।

  • क्या कलमकार को रचना पोस्ट करने के लिए पैसे देने होते हैं?

    जी नहीं! सभी कलमकार २५ रचनाएँ हर माह पोस्ट कर सकते हैं। इन्हें "नियमित कलमकार" के समूह से संबोधित किया जाता है।

  • क्या कलमकारों को कोई धनराशि भी मिलेगी?

    जी नहीं! रचना पोस्ट करने के लिए कलमकार को कोई धनराशि नहीं मिलती है। रचनाकार स्वेच्छा से अपनी कृतियाँ इस पोर्टल पर पोस्ट करते हैं।

  • पोस्ट हुई रचना को कौन पढ़ेगा?

    इस पोर्टल पर पोस्ट हुई रचना उन हिन्दी पाठको को उपलब्ध होगी जो कलमकार पोर्टल के subscriber/ सब्सक्राइबर हैं।

×

केवल सब्सक्राइबर सदस्यों के लिए


CLOSE

यदि आप सब्सक्राइबर हैं तो ईमेल टाइप कर रचनाएँ पढ़ें। सब्सक्राइब करना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें।